फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: घिंघारीखाल के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 09 Jun 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
घिंघारीखाल के जंगल में लगी आग। (स्रोत: फायर कार्यालय)
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घिंघारीखाल क्षेत्र के जंगल में सोमवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी और निकट स्थित सैन्य क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर कर्मियों ने एमएफई की होज रील के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन का पानी समाप्त होने पर दोबारा पानी भरकर लाया गया और अभियान जारी रखा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि समय रहते टीम के मौके पर पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें