करबला के जंगल की आग बुझाते दमकल कर्मी । संवाद
अल्मोड़ा। नगर के समीप करबला के पास जंगल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया।
मंगलवार देर शाम करबला के जंगल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें कुछ देर बाद सड़क पर खराब एक डीजल टैंकर के समीप तक जा पहुंची। फायर बिग्रेड ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। संवाद