फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित, संतोेष, सोहन, अरुण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के अंतर्गत ओपन बालक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व तहसीलदार केशव लाल टम्टा ने किया। पहले दिन अपने-अपने वर्ग में ललित कुमार ने 110 किलो, संतोेष कुमार ने 90 किलो, सोहन कुमार, अरुण कुमार ने सौ-सौ किलो वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को होगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्य, प्रशिक्षक तेज कृष्ण सिंह, राजेंद्र सिंह कनवाल, हरीश गोस्वामी, गोकुल शाही, यशवंत कुमार, मनोज कनवला, जय प्रकाश, राहुल, तरुण भट्ट, प्रदीप, सुमित, हिमांशु आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें