चौखुटिया में रविवार की सुबह सिमलखेत क्षेत्र में एक ओर मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई। मादा तेंदुए के पकड़ में आने से ग्रामीण को कुछ हद तक तेंदुए की दहशत से निजात मिली। लेकिन अब भी क्षेत्र में तीन तेंदुओं की सक्रियता बनी रहने से लोग खौफ में हैं।
वन विभाग ने मादा तेंदुए का रेस्कयू किया और सोमवार को उसे अल्मोड़ा रेस्कयू सेंटर भेजा जाएगा।