फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खराब एक्सरे मशीन तीन सप्ताह बाद हुई ठीक, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तीन सप्ताह से खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक कर दी गई है। एक्सरे होने से अब मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


तीन सप्ताह पूर्व डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब हो गया था। इस कारण एक्सरे न होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि मशीन की आवश्यक मरम्मत पूरी कर ली गई है। डिजिटल एक्सरे सेवा पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित हो गई है। मशीन के पुनः चालू होने से अब एक्सरे से संबंधित सभी परीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें