फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश हत्याकांड में पूछताछ के लिए अभियुक्तों को रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतरजातीय विवाह करने पर अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले में जांच अधिकारी रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा ने जांच तेज कर दी है। हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा और अन्य लोगों के भी शामिल होने की जांच के लिए पूरे क्षेत्र में पूछताछ की गई। सीओ ने बताया कि अब तीनों आरोपियोें से वह भी पूछताछ करेंगे, इसके लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

बेटी के अंतरजातीय विवाह से गुस्साए परिजनों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद यह मामला तूल पकड़ गया है। एसएसपी अल्मोड़ा ने तत्काल मामले की जांच रानीखेत के सीओ तिलकराम वर्मा को सौंपी। सीओ को जांच मिलने के बाद वह भिकियासैंण क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने में लगे रहे। सीओ ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
उन्होंने बताया कि हत्याकांड में तीनों के अलावा और लोग तो शामिल नहीं हैं, इस विषय पर पूछताछ की गई। अब तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अनुसूचित जाति के युवक जगदीश चंद्र ने कुछ दिन पूर्व सवर्ण जाति की युवती से अल्मोड़ा के मंदिर में शादी की।
विज्ञापन

शादी गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह को नागवार गुजरी और उन्होंने सुनियोजित ढंग से जगदीश चंद्र को ठिकाने लगाने का मन बना लिया और जगदीश चंद्र का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक जगदीश चंद्र उपपा के टिकट पर दो बार सल्ट विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके थे। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें