द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के सुरईखेत गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरधर सिंह मेहरा के 68 वर्ष की आयु में निधन होने पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय उन्होंने हल्द्वानी के पास दम तोड़ दिया। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्व. मेहरा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को विभांडेश्वर श्मशान घाट पर होगा। उनके निधन पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, महेश नेगी, अनिल चौधरी, संगीता आर्या, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल आदि ने दुख जताया है।