फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक संचालन की कवायद तेज

Fri, 13 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संजय नयाल
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ब्लड बैंक के डेढ़ माह में संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक पैथोलॉजिस्ट और दो तकनीशियन को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में प्रशिक्षण के लिए भेजा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ब्लड बैंक में तैनाती दी जाएगी। ब्लड बैंक लिए उपकरणों की खरीदारी भी की जा रही है।



ब्लड बैंक का संचालन होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत से आने वाले मरीजों को खून के लिए अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पिछले दिनों डीएम विनित तोमर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर जल्द ब्लड बैंक संचालित करने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन



जिला अस्पताल से मंगाना पड़ता है ब्लड

मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले रोगियों के लिए जिला अस्पताल से ब्लड की व्यवस्था होती है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक रोजाना औसतन तीन से चार यूनिट ब्लड की जरूरत होती है।
विज्ञापन




कोट
मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड बैंक को जल्द संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों और तकनीशियन को प्रशिक्षण के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है। - प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें