फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत के विद्यालयों के बच्चों का भी रहा शानदार प्रदर्शन

Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जीडी बिरला स्कूल रानीखेत में सफल छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य आसिम अली। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीबीएसई के शुक्रवार को घोषित बारहवीं और हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों में नगर के विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल, चिलियानौला स्थित वीयरशिवा स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, माउंट सिनाय और जीडी बिरला स्कूल में बच्चों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। जीडी बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम अली ने अव्वल बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल में इंटर साइंस में अंशुल कर्नाटक ने 97 प्रतिशत, वाणिज्य में गौरव खाती ने 95.5 प्रतिशत और ह्यूमेनिटी में अनुष्का देव ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। यहां हाईस्कूल में कार्तिक देव अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत, अमित कांडपाल ने 97, तनुज मेहरा ने 96.8, पारस सती ने 96.2 और शुभ रघुवंशी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए। जीडी बिरला स्कूल में प्रधानाचार्य आसिम अली ने बताया कि यहां इंटर विज्ञान वर्ग में दानिश जसराज ने 92.8 फीसदी, पार्थ भगत ने 88.6, सर्वेश पांडे ने 86, वाणिज्य वर्ग में आयुष असवाल ने 94.2, शशांक राजन ने 91.2, अर्पित जैन ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में जीडी बिरला स्कूल के वैभव बिनवाल ने 97.40, दक्षेश विक्रम पार्थ सिंह 96.60, शुभम पाठक ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य आसिम अली ने टाॅपर को सम्मानित किया।
माउंट सिनाय स्कूल धमाइजर में 10वीं के छात्र सिद्धांत करगेती ने 95 प्रतिशत, मनास्वी पपने ने 94, इंटर की छात्रा अंजली बाराकोटी ने 94, विशाल जोशी ने 87.5 फीसदी अंक पाए। वीयरशिवा स्कूल रानीखेत में हाईस्कूल में शेख इम्मुलहक ने 92, तानिषी मेहरा ने 90.2, भरत ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर में 95 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान वर्ग के छात्र गोपाल साह ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ अंशिका जोशी ने द्वितीय और वाणिज्य में गोविंद रावत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी, विद्यालय की अकादमी निदेशक प्रीति पांडेय, प्रबंधक तिलक राज तलवार ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में इंटर विज्ञान संकाय में कुल 46 और वाणिज्य संकाय में 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में रोहित बिष्ट ने 94.6, मयंक जोशी ने 94.4, नीरज कुमार 91.8 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय फैजान नासिर ने 90.4, पवन सिंह टनवाल 90.2 अंक, पंकज सिंह राणा 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं में 98 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुए। भरत प्रसाद सती ने 97.2 प्रतिशत, शानवी गोयल ने 96.8 प्रतिशत, प्रज्ञा किरोला और सौम्या जोशी ने संयुक्त रूप से 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्राचार्य प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक संजय रावत, बलवंत सिंह मनराल, राकेश चावला, गौरव मिश्र ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में इंटर विज्ञान वर्ग में प्रशांत बिष्ट ने 94, जयपाल ने 92.2 , रवि कुमैया ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में भूमिका बिष्ट, पायल टम्टा, तिवारी को सर्वाधिक क्रमश: 92.8, 91.2, 91 फीसदी अंक मिले। प्राचार्य डीएस रावत ने बच्चों को बधाई दी है। यहां हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें