फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों में हुई प्रतिभा खोज परीक्षा में 179 छात्र हुए सम्मिलित

विज्ञापन
चौखुटिया में सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र पर परीक्षा देते नवीं तथा दसवीं कक्षाओं के छात्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करने के मूल उद्देश्य से जौरासी निवासी इंडियन ऑयल के उपमहाप्रबंधक उमेश चंद्र सिंह बीते 13 वर्षों से प्रतिभा खोज का आयोजन कर रहे हैं। शुक्रवार को दो विकासखंडों में आयोजित परीक्षा में नवीं, दसवीं कक्षा के 179 छात्र शामिल हुए। सरस्वती विद्या मंदिर चौखुटिया में 128 और जीआईसी स्याल्दे केंद्र पर 51 छात्रों ने परीक्षा दी। अव्वल छात्रों को आगामी 28 दिसंबर को नकद राशि के अलावा अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जीआईसी स्याल्दे में प्रधानाचार्य एमसी पाल और सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र पर प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण जोशी के अलावा पंकज तिवारी, प्रमोद तिवारी, योगेश पांडे, तारा सिंह नेगी, गौरीशंकर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें