फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष की विषाक्त खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एएसजे परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है लेकिन मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल को सोमवार को संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिमांशु ने वर्ष 2015 में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और वे विजयी हुए थे। हिमांशु काफी मिलनसार थे। उसकी मौत से परिजन और अन्य लोग सदमे में हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें