फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने किया है लोकतंत्र पर हमला : प्रदीप

Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस के राज्य सभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने अदाणी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्ते को सार्वजनिक किया। उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के 20 हजार करोड़ रुपये का हिसाब पूछा। मोदी सरकार ने उन्हें इसका जवाब देने के बजाय उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी, जो लोकतंत्र पर बड़ा हमला है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर जनता को जनविरोधी मोदी सरकार की विफलता बताने का काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता बड़ी है। उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के पैसे का हिसाब मांगा है। इसी बौखलाहट में मोदी सरकार ने उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त की है। यह घटना देश के इतिहास में दर्ज हो गई है, जो मोदी सरकार की विफलता का प्रमाण है। कहा कि प्रदेश में भी भाजपा के शासन में विकास ठप है। जनता सब समझ चुकी है। वह आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें