फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन ने वीरनारी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बिता, गगास, बगवालीपोखर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिवंगत वीर नारी कौशल्या देवी को श्रद्धांजलि दी। कौशल्या देवी का 31 मई को निधन हो गया था। चिता को उनके भतीजे पूर्व सैनिक शिराज सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके पति स्व नंदन सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक थे। कौशल्या देवी ने पूर्व सैनिक लीग भवन के लिए बगवालीपोखर बाजार में एक नाली भूमि दान दी थी। सांसद, विधायक निधि से भवन बनकर तैयार हो चुका है। संगठन में कौशल्या देवी को महिला सशक्तिकरण के प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक कैप्टन बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह भरड़ा, महासचिव मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरि सिंह भंडारी, ललित मोहन नेगी, जीवन परिहार, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार कुंवर सिंह ने कहा कि कौशल्या देवी के निधन से संगठन को खास नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें