फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएम के सामने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला सभागार में बैठक लेतीं डीएम वंदना । संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण परिषद की जिला सभागार में हुई बैठक में पूर्व सैनिक संगठनों के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने डीएम वंदना के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। बैठक में सड़क निर्माण और पेयजल आपूर्ति के मुद्दे छाये रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक का संचालन करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेंद्र कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को रखा। सड़क निर्माण, पानी की आपूर्ति, अल्मोड़ा के विभिन्न बाजारों में अवैध दुकानों, फड़ों, वर्कशॉप, ध्वनि प्रदूषण, सड़क सुरक्षा, अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई आदि की मांग की गई।
डीएम ने दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, पालिका और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मुख्य मुख्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, सीसीटीवी कैमरों की सभी लोकेशन का संकलन करने को कहा। डीएम ने युवाओं में फैली नशे की प्रवृत्ति और अन्य बुराइयों को मिटाने के लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अंशुल सिंह, सीओ विमल प्रसाद, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष आरएस शाही, सेवानिवृत्त बिग्रेडियर केसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें