फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ईवीएम में आई खराबी, मतदाताओं का करना पड़ा इंतजार

Sat, 20 Apr 2024 04:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खत्याड़ी, मालकांडे, गोपालधारा, वृषमेश्वर बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से देरी से शुरू हुआ मतदान
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले के चार बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ। किसी बूथ में डेढ़ तो किसी में आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। एक बूथ में दोपहर बाद ईवीएम धोखा दे गई और मतदाताओं को चिलचिलाती धूप में इसके ठीक होने का इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। नगर के खत्याड़ी बूथ में ईवीएएम चालू नहीं हुई। तकनीकी खराबी को दूर करने में 1:36 घंटे का समय लगा। ऐसे में यहां सुबह 8:36 बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं नगर के गोपलधार बूथ में ईवीएम में खराबी के चलते आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। जागेश्वर विधानसभा के मालकांडे बूथ में ईवीएम में खराबी आने मतदान आधा घंटा प्रभवित रहा। वहीं सोमेश्वर विधानसभा के वृषमेश्वर बूथ पर अचानक 12:59 बजे ईवीएम में खराबी आ गई। ऐसे में मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं को चिलचिलाती धूम में इंतजार करना पड़ा। खराबी को दूर कर 1:20 मिनट पर मतदान शुरू कराया गया। संवाद
विज्ञापन

तीन पीढ़ी ने एक साथ किया मतदान
द्वाराहाट। द्वाराहाट विधानसभा में एक साथ तीन पीढि़यां लोकतंत्र के उत्सव का गवाह बनीं। मुख्य बाजार निवासी 90 वर्षीय दुर्गा देवी अपने पुत्र शैलू साह और पोते जयेंद्र साह के साथ जीआईसी बूथ पहुंची और एक साथ मां, पुत्र और पोते ने मतदान किया।
विज्ञापन

पत्नी के साथ करना था मतदान, पोस्टल बैलेट से किया किनारा
रानीखेत। रानीखेत विधानसभा के खनिया गांव निवासी 86 वर्षीय तोमस आर्या चाहते तो पोस्टल बैलेट के जरिए घर बैठे मतदान कर सकते थे। उन्होंने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन इसलिए नहीं किया कि उन्हें अपनी जीवनसंगिनी के साथ मतदान करना था। 80 वर्षीय पत्नी शांति देवी को पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं मिल सकती थी तो उन्होंने भी इससे किनारा किया। दोनों दंपति उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें