फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मटेला में हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण, लाखों का नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मटेला गांव में हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। पीड़ितों ने यूपीसीएल से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बीच हाई मटेला गांव में बृहस्पतिवार रात को अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया जिससे यहां कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तब से यहां कई बार वोल्टेज हाई हो रही है तो कभी कम। ऐसे में फ्रिज, वाशिंग मशीन, सेट टॉप बॉक्स, टीवी, बल्ब सहित कई उपकरणों का फुंकना जारी है जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। हालात यह हैं कि लोग घर का कोई भी बिजली का उपकरण ऑन करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संतोष सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन दिनों यह सिलसिला जारी है। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने के साथ ही मुआवजा देने की मांग की है। वहीं यूपीसीएल के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जल्द मौके पर टीम भेजी जाएगी। खराबी को दूर कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें