फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ईएनटी-नेत्र सर्जन स्वास्थ्य शिविर में, मरीज परेशान

Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी, नेत्र सर्जन के स्वास्थ्य शिविर पर जाने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसके चलते मजबूरन उन्हें बेस और निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी 300 से अधिक रही। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ईएनटी, नेत्र सर्जन स्वास्थ्य शिविर पर रहे। इस कारण आंख, नाक, कान और गले आदि से संबंधित 50 से अधिक मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। मरीजों ने पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटे।
विज्ञापन


केस 1

हवालबाग निवासी रमेश जोशी आखों की परेशानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सक नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

केस 2

ताकुला के हरीश बिष्ट अपनी बहन को कान दर्द की परेशानी के चलते अस्पताल लाए थे। चिकित्सक के शिविर में जाने के कारण निजी अस्पताल में इलाज करना पड़ा।

कोट

ईएनटी, नेत्र सर्जन स्वास्थ्य शिविर पर गए हैं। उनके लौटने पर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

डॉ. पीके मेहता प्रभारी पीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें