फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली रैली में शामिल होंगे कार्मिक

Thu, 21 Sep 2023 10:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर धौलादेवी विकासखंड के कार्मिकों ने ऑनलाइन बैठक कर एक अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद रैली को सफल बनाने पर चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के धौलादेवी ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल ने कहा कि नई पेंशन योजना में कार्मिकों के मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के हवाले कर उनका भविष्य असुरक्षित कर दिया गया है। कार्मिकों के जीवन का सहारा पेंशन उन्हें हर हाल में मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्मिक अब अपनी इस मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक संयोजक राजू महरा, डाॅ. गिरजाभूषण जोशी, त्रिवेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, भोला दत्त पंत, जीवन साह, त्रिभुवन बिष्ट, मोनिका वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें