अल्मोड़ा। राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। वह लंबे समय से कर्मचारियों के ढांचे का पुर्नगठन, राज्य कर अधिकारियों की नई नियमावली बनाने सहित 10 सूत्री मांग को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर शाखा मंत्री पपींद्र सिंह, संगठन मंत्री वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन आर्या मौजूद रहे।