अल्मोड़ा भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने मंडल को मजबूत करने पर जोर दिया। नगर मंडल अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां भरा रहा। संचालन महामंत्री पारस कांडपाल ने किया। वहां पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दर्शन रावत, जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, जिला मंत्री राहुल जोशी, पीयूष कुमार, महेश बिष्ट, मनन शाह, संजय भट्ट आदि थे। संवाद