फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रधानों के चुनाव 26 फरवरी को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपप्रधानों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक मुख्यालय में 19 फरवरी से 22 फरवरी, 24, 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 26 फरवरी को सभी पंचायत घरों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 12:30 बजे से एक बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन, डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान, चार बजे से मतगणना होगी। डीएम ने सभी बीडीओ, नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नियुक्त मतदान अधिकारी 26 को संबंधित ग्राम पंचायत में उपप्रधान के चुनाव के लिए बैठक आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें