अल्मोड़ा की माल रोड के पास नाली के अंदर खड़ा बिजली का पोल। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल कई स्थानों पर झुके हुए हैं। कुछ स्थानों पर पोल गल भी चुके हैं। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई है। हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
नगर में कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे ऊर्जा निगम के पोल झुके हुए हैं। आवाजाही के दौरान इन जर्जर पोलों की जद में आकर करंट का खतरा बना हुआ है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी समेत अन्य नगरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लोअर माल रोड में लगे अधिकतर पोल जर्जर होकर झुक गए हैं। कुछ बिजली के पोल एक दूसरे पोल के सहारे खड़े हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है।
कोट-
जर्जर हो चुके बिजली के पोलों को चिह्नित कर पोलों को बदलने का प्रस्ताव देहरादून मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने पर प्राथमिकता के आधार पर पोलों को बदलने का काम किया जाएगा।
कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल
अल्मोड़ा की माल रोड में एसएसजे विवि के आवासीय परिसर के पास झूलते पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : ALMORA