फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छावनी परिषद चुनाव के लिए 25 को होंगे नामांकन

Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छावनी परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 मार्च को नामांकन होंगे। 30 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के चलते संभावित प्रत्याशी भी समर्थकों संग रणनीति बनाने में जुट गए हैं। 25 मार्च को नामांकन के बाद चुनावी रंगत बढ़ेगी। छावनी परिषद में कुल दो वार्ड है। वार्ड एक में 176 और वार्ड दो में 207 मतदाता है। चुनाव के लिए 25 मार्च को नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 30 अप्रैल को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि चुनाव होने तक अल्मोड़ा छावनी में चुनाव आचार संहिता प्रभावी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें