फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छावनी परिषद चुनाव में इस बार वार्ड तीन और सात महिला आरक्षित

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद चुनाव के लिए कैंट कार्यालय ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। 30 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव के लिए इस बार वार्ड नंबर तीन और सात को महिला आरक्षित घोषित किया गया है जबकि वार्ड नंबर दो पहले से ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 फरवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से ही चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार मार्च निर्धारित की गई है। 28 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय ने बताया कि मार्च में मतदाता सूची में नाम चढ़ाने, छावनी परिषद अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि की ओर से उठाई जाने वाली आपत्ति पर सुनवाई, आपत्तियों पर अपील दायर करने की अवधि, निर्वाचक सूची में शामिल किए गए नए नामों के प्रकाशन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
इसी दिन शाम पांच बजे से नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च को भी जारी रहेगी। नामांकन में कोई खामी होने पर छावनी अध्यक्ष इसके खिलाफ तीन अप्रैल को अपील कर सकते हैं। अप्रैल में प्रत्येक वार्ड में जो भी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे, शाम पांच बजे उनकी सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें