चौखुटिया के खीड़ा में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन में प्रतिभाग करते लोग।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से खीड़ा में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन में गांव के ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक योग शिक्षिका नीलम ने आयोजन का उद्देश्य और महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले हमें खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रखना होगा। पांच किमी की दौड़ में बुजुर्गों ने भी बड़े जोश के साथ अपना दमखम दिखाया। दौड़ में प्रभारी प्रधानाचार्य विजय पांडे, आशा राम, नीलम पुरी, ग्राम प्रधान विमला देवी, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, आशा राम, दयाल सिंह, शोबन सिंह, माधो सिंह, महेंद्र सुंदरियाल, दीवान सिंह, मोहन सिंह, महेश सिंह आदि शामिल हुए।