फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र-छात्राओं को मिलेगी जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग

Mon, 09 Sep 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब निशुल्क जेईई और नीट परीक्षा की तैयार करने का मौका मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की पहल पर सुपर 30 संस्थान चयनित छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं की तैयारी कराएगा। सोमवार को संस्थान के निदेशक आशीष मोहन गुप्ता ने विवि के कुलपति प्रो. बिष्ट से भेंट कर छात्र-छात्राओं से बात की। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं को संस्थान में निशुल्क कोचिंग, भोजन, आवास और अध्ययन सामग्री की सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रो. बिष्ट ने संस्थान के निदेशक का आभार जताते हुए कहा कि विवि के मेधावियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए सुनहरा अवसर मिला है। गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को संस्थान कोचिंग देगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें