फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में एपीएस रानीखेत की मानसी, इंटर में तारा ने जिला टॉप किया

विज्ञापन
अल्मोड़ा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के सीबीएसई दसवीं का परिणाम आने के बाद खुशी मनाते बच्चे - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर शुक्रवार को विद्यार्थी झूम उठे। कई दिनों से इसकी प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं को जब अचानक पता चला कि शुक्रवार को रिजल्ट जारी हो रहा है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसी ने स्कूल तो किसी ने दोस्तों के साथ अपनी कामयाबी की खुशी मनाई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा। हाईस्कूल में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी अल्मोड़ा की शिवालिका चंद ने 98.4 फीसदी अंक पाए। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की मानसी उप्रेती ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की निष्ठा अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इंटर में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की तारा रिखाड़ी 98.6 प्रतिशत अंक पाए। इसी विद्यालय की आयुषा रावत को 98 प्रतिशत अंक, पारस घुघत्याल को 97.6 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

बागेश्वर की कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा की सुनैना पिलख्वाल ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर मान बढ़ाया। इसी विद्यालय की वर्षा टम्टा ने 95 प्रतिशत और हिमांशु रावत ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम करीब 97 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें