अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के एडी पंत पुस्तकालय में दो दिनी पुस्तक मेले का समापन किया गया। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राकेश पंत ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पाठ्यक्रम की सर्वोच्च पुस्तकें मेले में शामिल की गईं। उन्होंने बताया कि मेले में 11 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों ने विज्ञान, कला, शिक्षा, दृश्यकला, वाणिज्य, विधि, कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए। प्रकाशकों की ओर से विद्यार्थियों को पुस्तकें खरीदने पर अच्छी छूट दी गई। संवाद