अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में सातवीं आर्थिक गणना के कार्य क्षेत्रीय सुपरवाइजरों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि आर्थिक गणना का कार्य कोविड-19 के कारण 22 मार्च से रुक गया था। अब कार्य के लिए पूर्व से छह माह का अधिक समय मिल गया है। डीएम ने बताया कि जारी पत्र के माध्यम से नियोजन सचिव का पत्र मिल चुका है। इसमें आर्थिक गणना को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सीएससी हेड देहरादून को जिले में सातवीं आर्थिक गणना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि गणना कार्य समय पर पूरा हो सके।