फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरी गाय, दुर्गा पूजा समिति बनी मददगार, पहले खाई से निकाला फिर क्या उपचार

विज्ञापन
रानीखेत में पूर्व विधायक स्व पूरन महरा की पुण्य तिथि पर गौ सेवा करते विधायक, प्रमुख आदि। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस पशुओं के लिए मां दुर्गा पूजा समिति एक बार फिर मददगार बनकर सामने आई।यहां ग्लोब हाल के समीप एक गाय देर रात पहाड़ी से 15 नीचे खाई में गिरकर घायल हो गई। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि समिति को पता चलते ही विनय तिवारी, गौरव, नरेश अग्रवाल, भास्कर कपिल और तमाम सदस्य मौके पर पहुंचे, गाय का उपचार कराया। रातभर उसकी देखरेख भी की गई। इधर, पूर्व विधायक स्व. पूरन महरा की पुण्य तिथि पर विधायक करन महरा और उनकी टीम ने गौ सेवा की। समिति के सदस्यों के साथ लावारिस पशुओं को विधायक ने चारा उपलब्ध कराया। बात दें कि विधायक समिति के संरक्षक भी हैं। उन्होंने स्व विधायक पूरन महरा द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को याद किया। उन्हें जननेता की भी उपाधि दी गई। कहा कि पुण्य तिथि पर गौ सेवा से बड़ा कोई दूसरा कार्य नहीं है। भविष्य में भी समिति को भरपूर सहयोग किया जाएगा। गौ सेवा कार्य के लिए उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, सोनू सिद्दीकी, पशुचिकित्साधिकारी डॉ ममता यादव सहित तमाम लोग भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें