फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुग्ध संघ की प्रबंधन समिति की बहाली का विरोध

Wed, 28 Jun 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुधोली दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों ने बुधवार को बैठक कर प्रबंधन समिति की बहाली पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता में निलंबित प्रबंधन समिति को निबंधक स्तर से फिर से बहाल कर दिया गया जो गलत है। उन्होंने दुग्ध विकास कोष से सहायता राशि भी देने की मांग की।
विज्ञापन

यहां हुई बैठक में दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि प्रबंधन समिति ने उत्पादकों के हितों की अनदेखी कर वित्तीय अनियमितता की है। इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय इसे बहाल कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने लंपी बीमारी को दैवी आपदा घोषित कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी नहीं रुक सकी है। इससे कई पशुओं की मौत हो रही है। किसानों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुग्ध उत्पादन घटने से उत्पादकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने पशु विकास कोष से मिलने वाली सहायता राशि को बंद करने पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस दौरान दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, डूंगर सिंह भंडारी, महेंद्र प्रताप सिंह, नीमा बाजनी, कमला देवी, पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें