अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में ओएफसी कटने से बीते एक सप्ताह से संचार सेवा ठप है, जिससे दो हजार से अधिक फोन शोपीस बने हैं और पांच हजार से अधिक आबादी परेशान है। ऐसे में लोगों का शेष दुनिया से संचार संपर्क कटा है और उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हवालबाग के गोविंदपुर, उड़ला, उजगल, पणकोट, रमड़ा, पठ्यूड़ा, नकुटा, गल्ली बसयूरा, चिनूना समेत 12 से अधिक गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए गोविंदपुर के डीना में बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर स्थापित है। निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी कटने से बीते एक सप्ताह से टॉवर संचालित नहीं हो रहा। जिससे क्षेत्र में मोबाइल फोन शोपीस बने हैं। लोग अपनी कुशलता परिजनों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि संचार क्रांति के इस युग में इतने लंबे समय तक संचार सेवा ठप रहना संचार सुविधाओं के विस्तार के दावों को खोखला साबित कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में संचार सेवा ठप है और बीएसएनएल के अधिकारी खराबी दूर होने के दावे कर रहे हैं।
बोले लोग
क्षेत्र में एक सप्ताह से संचार सेवा ठप है, जिससे हमें खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
कैलाश चंद्र तिवारी, गोविंदपुर।
नेटवर्क न होने से मोबाइल शोपीस बने हैं और हम अपनों से बात करने के लिए भी तरस गए हैं। व्यवस्था में जल्द सुधार होना चाहिए।
दिनेश बोरा, गोविंदपुर।
-
लंबे समय से संचार सेवा ठप रहने से हमें खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बीएसएनएल को हमारी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
भुवन जोशी, गोविंदपुर।
लंबे समय से सिग्नल न होने से मोबाइल का प्रयोग बंद है। ऐसे में पूर क्षेत्र का संचार संपर्क पूरी तरह कट गया है। जल्द सुधारीकरण होना चाहिए।
सौरभ तिवारी, गोविंदपुर।
-
कोट- ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत आई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।
दीपक कुमार, अवर दूरसंचार अधिकारी, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।
-