फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नशे में टैक्सी दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शराब के नशे में टैक्सी चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया। नशे में टैक्सी चला रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया।
विज्ञापन


कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा पुलिस टीम के साथ धारानौला बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक आल्टो कार वाहन सख्या यूके 01-टीए -3985 को चेक किया तो वाहन चालक हरीश चंद्र तिवारी निवासी डोबा अल्मोड़ा शराब के नशे में मिला। चालक बिना डीएल वाहन चलाते हुए पाया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 14,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें