फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: औषधि निरीक्षक ने दवाओं की भंडारण व्यवस्थाएं जांचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। औषधियों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण के लिए शुक्रवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने जिले के केंद्रीय औषधि भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं से संबंधित क्रय बिल, स्टॉक रजिस्टर, वितरण विवरण और भंडारण व्यवस्थाओं की जांच की। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि केंद्रीय औषधि भंडार से वितरित की जाने वाली दवाइयां लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे में गुणवत्ता एवं मानकों का पूर्ण पालन करना जरूरी है। कहा कि आम लोगों को सुलभ और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना औषधि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें