फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: सड़क से नीचे गिरी कार चालक हुआ घायल, हायर सेंटर रेफर

Wed, 18 Mar 2026 09:41 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑल्टो कार 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क से नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के विकासखंड स्याल्दे के सिमगांव के पास एक ऑल्टो सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के लिए बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।भूपाल सिंह निवासी जनर खड़ी, तहसील स्याल्दे मंगलवार को अपनी कार से आ रहे थे। सिमगांव केपास कार सड़क से 30 मीटर नीचे जा गिरी। काफी देर तक वह कार के अंदर फंसे रहे। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को बाहर निकाला। सराई खेत से आ रहे वाहन चालक रवि सिंह ने बताया की भूपाल सिंह को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। रवि ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी 108 एंबुलेंस सेवा घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें