फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट: लोगों ने जलसंस्थान अधिकारियों को घेरा

Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
ईई सुरेश ठाकुर का घेराव करते चिनियानौला के  लोग। संवाद - फोटो : ईई सुरेश ठाकुर का घेराव करते चिनियानौला के लोग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे रहे लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल संकट है। उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संस्थान को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।

सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और ईई सुरेश ठाकुर का घेराव किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिलियानौला क्षेत्र की आबादी 5100 से अधिक है। करोड़ों की योजनाओं के बाद भी जल संस्थान जनता को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। लंबे समय से क्षेत्र में पानी का संकट है। हालात ये हैं कि तीसरे दिन महज कुछ लीटर पानी मिल रहा है जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बीते माह संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई बैठक में जल संस्थान ने जल्द व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था। अब भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके आदेश के बाद भी योजना के गेट वॉल नहीं बदले गए हैं। लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय के बाहर धरना दिया। चेतावनी दी कि जल्द पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, नीलेश शर्मा, जवाहर असवाल, कमला बिष्ट, मदन, देव सिंह मेहरा, नवीन आर्या, हेमा पांडे, शांति जलाल,नीमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद


कोट
गेट वॉल दिल्ली से मंगवाए गए हैं। शीघ्र व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
-सुरेश ठाकुर, ईई, जल संस्थान, रानीखेत।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें