फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धूराफाट में पेयजल संकट, ठंड में झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से सही तरीके से आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

व्यवस्था से नाराज धूराफाट किसान विकास संघर्ष समिति ने स्थिति में सुधार न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने दो टूक कहा कि गांवों की उपेक्षा अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से हिडाम, मुसोली, पुनोली, बलियाली और बयेडी गांव के 100 से अधिक परिवारों को पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन लंबे समय से अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। धूराफाट किसान विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि 2.86 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। संगठन ने चेतावनी दी है कि 16 फरवरी को जल निगम के रामनगर स्थित कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान न होने पर 22 फरवरी से हिडाम गांव में ग्रामीणों के साथ क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें