फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन्ता की डा. मनीषा आईआईटी दिल्ली में बनी भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
डा. मनीषा - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
बिंता की द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां ग्राम बिंता निवासी डॉ. मनीषा ठकुराठी जोशी आईआईटी दिल्ली में भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर बनी हैं। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी वासेल स्विट्जरलैंड और यूनिवर्सिटी वाटरलू कनाडा से पढ़ाई के बाद मनीषा ने हाल में आईआईटी दिल्ली में भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर का पदभार ग्रहण किया है। पिथौरागढ़ में जन्मीं मनीषा ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा वहीं से की। पंतनगर यूनिवर्सिटी से एमएससी के बाद मनीषा ने आईआईएससी बंगलौर से पीएचडी की। क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं डॉ. मनीषा की इस उपलब्धि से उनके पिता होशियार सिंह, माता शकुंतला ठकुराठी, सास कलावती जोशी को भी खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें