फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में 24 घंटे सेवा दे रहे डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट

विज्ञापन
रानीखेत के क़वारन्टीन केंद्र में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोनाकाल में कई वारियर्स मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। संक्रमण काल में डॉक्टरों के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। संस्थागत क्वारंटीन लोगों की जांच, 24 घंटे उनकी सेवा में जुटे रहना आदि। रानीखेत के संस्थागत क्वारंटीन में भी कई डॉक्टर, फार्मासिस्ट लगे हुए हैं। होम क्वारंटीन किये गए प्रवासियों की स्क्रेनिंग से लेकर समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक करना भी डॉक्टरों की दिनचर्या में शामिल है। यहां पार्वती इन स्थित संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में आयुर्वेद विभाग के डॉ संजय श्रीवास्तव (एमओसीएच) और फार्मासिस्ट अशोक सिंह भी पूरी शिद्दत के साथ मरीजों की देखरेख में जुटे हैं। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल में बिना अवकाश 24 घंटे की ड्यूटी चल रही है। चैक पोस्ट तथा तहसील में क़वारन्टीन लोगों की भी देखरेख, उनकी नियमित स्क्रीनिंग जा कार्य भी वह लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें