जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के दयोलीबगड़ क्षेत्र में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट के प्रयासों से किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर कोला ग्राम प्रधान बसंत बल्लभ जोशी, धुराटांक ग्राम प्रधान सुरेश जोशी, रमेश चंद्र, ललित चंद्र, कैलाश चंद्र, जीवन चंद्र, हरीश चंद्र, बंशीधर, नंदा बल्लभ, मोहन चंद्र, बसंत बल्लभ आदि रहे।