फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन : 90 प्रतिशत काम पूरा न हुआ तो अधिकारियों का नहीं निकलेगा वेतन

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष पेयजल कनेक्शन न लगने पर डीएम विनीत तोमर गुस्साए
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष पेयजल कनेक्शन न लगने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत 90 प्रतिशत काम पूरा न करने वाले अधिकारियों का वेतन नहीं निकलेगा। वहीं, बैठक में शामिल न होने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने अब तक योजना का 90 प्रतिशत काम पूरा न होने पर सीडीओ को संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के नोडल अधिकारियों और पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता के बैठक में बार-बार अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ को उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने को कहा। तोमर ने सभी अधिकारियों से योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनुराधा

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने लंबित कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित, 20 एवं 30 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकतर विभाग ए श्रेणी में है जो अच्छी बात है, सभी विभागों से ए श्रेणी को बरकरार रखते हुए आगे भी ऐसे ही कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने सत्यापन के लिए गठित टास्क फोर्स के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का सत्यापन कर आख्या अर्थ एवं संख्या विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें