अल्मोड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य ज्योति कलश यात्रा रविवार को द्वाराहाट के महतगांव पहुंची। इस दौरान यात्रा दल का मुख्य चौराहे पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां राजेंद्र मेहता, राजेंद्र जोशी, मनोहर मेहता, पान सिंह मेहता, शोभा मेहता, किरन मेहता, अंबुली देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दीवान मेहता आदि मौजूद रहे।