12वीं की छात्राओं के विदाई कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं और छात्राएं।
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्राओं को 11वीं की छात्राओं ने विदाई दी। विदाई समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने दीप जलाकर किया। समारोह में इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्राएं भावुक हो गईं। शिक्षिकाओं और 11वीं की छात्राओं ने उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। दिव्या आगरी को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में अनीता कोठारी, हेमा त्रिपाठी, नीलम सैनी सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।