जिला अस्पताल की सीढि़यां में मरीज को पीठ पर रखकर लाता तीमारदार। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट चार दिन खराब है। लिफ्ट का संचालन नहीं होने से मरीज तीन से चार मंजिल तक खड़ी सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं। इस दौरान मरीजों खासकर गर्भवतियों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में मरीजों और गर्भवतियों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। यहां मरीज चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी, चिकित्सक कक्षों के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंचते हैं। बीते चार दिन से लिफ्ट खराब होने से मरीज और गर्भवतियां परेशान हैं। हालात यह हैं कि तीमारदार मरीजों को पीठ पर किसी तरह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
कोट
तकनीकी खराबी से लिफ्ट बंद है। बरेली से तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्दी ही लिफ्ट ठीक करा दी जाएगी। - डाॅ. एचसी गड़कोटी पीएमएस जिला अस्पताल