अल्मोड़ा। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन जिला शाखा का जिला अधिवेशन 25 अक्तूबर को प्रेरणा सदन सभागार में सुबह 10:30 बजे से होगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि सम्मेलन में कर्मचारियों की लंबित मांगों समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की।