ताकुला के बसौली में हुई क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक में मौजूद सदस्य और ग्रामीण।।। संवाद
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय संसाधन पंचायत ताकुला की बसौली में हुई बैठक में सदस्यों ने पीएचसी ताकुला को सीएचसी का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की। उन्होंने मई में इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया। संगठन की अध्यक्ष चंपा मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अदरक का बीज उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि बिनसर वन्य जीव विहार का निकटवर्ती क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में किसान अदरक की खेती कर रहे हैं तो उन्हें बीज तक उपलब्ध नहीं हो रहा। संचालन संगठन के महासचिव निर्मल नयाल ने किया। वहां आशा देवी, रेखा नगरकोटी, किरण भाकुनी, आशा भाकुनी, विमला भाकुनी, हेमा देवी, दया पांडे, दीप्ति भोजक आदि मौजूद रहे। संवाद