फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सैनिक लीग की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर, बिन्ता, गगास व कुंवाली की मासिक बैठक सैनिक लीग कार्यालय बग्वालीपोखर में हुई। बैठक की अध्यक्षता लीग अध्यक्ष सूबेदार ललित मोहन सिंह नेगी ने की। इसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व सैनिक परिवार के मनोहर दत्त जोशी और कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन हर्ष सिंह शाही, कैप्टन खीम सिंह, कैप्टन दौलत सिंह, महेंद्र सिंह, भूपाल सिंह भरड़ा, सूबेदार विनोद अधिकारी, सूबेदार उमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें