फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्षेत्र में लंबित समस्याओं पर की गई चर्चा

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरवंश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पंचायत घर में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्र में लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष हरवंश सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में बहुत सी समस्याएं बनी हुईं हैं। रिस्कन नदी को नमो गंगे योजना से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। दीपेश्वर डैम और पैठानी नहर का निर्माण नहीं हो पाया है। हर घर जल जीवन मिशन का कार्य भी क्षेत्र में पूरा नहीं हो सका है। जल जीवन मिशन की अनियमितताओं की जांच नहीं हो पाई है। इसके अलावा विभांडेश्वर बैराज के ऊपर वायर चेकडैम बनाने की मांग की कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी है। बैठक में उपाध्यक्ष जीवन सिंह, महासचिव नवीन कांडपाल, सचिव रमेश चंद्र पुजारी, महेश पंत, श्याम सिंह कुवार्बी, पवन तिवारी, जगदीश बुधानी, दीवान सिंह, भुवन आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें