फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुर्व्यवहार पर डिप्लोमा अभियंताओं ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

Tue, 24 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई बैठक में मौजूद अभियंता। स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि के मंडल कार्यकारिणी की मंगलवार को आपातकालीन बैठक हुई। इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि 20 जून को लोनिवि प्रांतीय खंड में कुछ अराजक तत्व और कथित ठेकेदारों ने संघ के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही उन्हें धमकी भी दी। राजकीय कार्योंं में व्यवधान उत्पन्न किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कतिपय अभियंताओं के कार्यालय में ट तोड़फोड़ की गई। इससे संघ के सभी सदस्यों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां केजी गोस्वामी, पीएस फत्र्याल, पुनीता रानी, हिमांशु जोशी, तनुजा राणा, अंकित सिंह, प्रदीप कुमार जोशी, रिनी पांडे, ललित बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें