फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिप्लोमा इंजीनियर गरजे, धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 19 Feb 2026 01:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन अल्मोड़ा में धरना दिया। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
शक्ति सदन अल्मोड़ा में धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में लंबित समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन अल्मोड़ा में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध करने के बाद भी अब तक 27 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। इससे सदस्यों में भारी आक्रोश है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और आपदा राहत कार्यों में अमूल्य योगदान देने के बाद भी शासन की समस्याओं की अनदेखी किए जाने की निंदा की। अभियंताओं ने मांगें पूरी न होने पर 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकाल कर सचिवालय घेराव का ऐलान किया। वहां मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली, मनीष कुमार, जिला सचिव ललित बिष्ट, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, गौरव पंत, रिनी पांडे, केजी गोस्वामी, पीपी गोस्वामी, गिरीश कोटियाल, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें